Site icon

CG : जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक 05 जुलाई को

final logo copy

जगदलपुर,जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में 05 जुलाई 2025 को सायंकाल 04 बजे कलेक्टर कार्यालय के  प्रेरणा कक्ष में आहूत की गई है।

बैठक में जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात, जिले के बैंकिंग गतिविधियों सहित एनआरएलएम एवं एनयूएलएम क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा योजना, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति की स्वरोजगार योजनाओं और कृषि विभाग, पशुपालन, एवं मत्स्यपालन विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की स्वरोजगार प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Exit mobile version