Site icon

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 जून से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक वार्डो में शिविर, फरवरी से मई माह के पेंशन का होगा भुगतान

deep jagriti logo

5 जुलाई को वार्ड नं. 49 में, 7 जुलाई को वार्ड नं. 50 में, 8 जुलाई को वार्ड नं. 51 में एवं 9 जुलाई को वार्ड नं. 42 व 43 मे शिविर

राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह फरवरी से मई 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 जून 2025 से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 5 जुलाई को मोहड वार्ड नं. 49 के लिए सामुदायिक भवन मोहड में, 7 जुलाई को रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिए सार्वजनिक मंच गौठान के पास सिंगदई में, 8 जुलाई को शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिए सामुदायिक भवन हरदी में एवं 9 जुलाई को राजीव वार्ड नं. 42 व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिए आंगनबाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक उपस्थित होकर माह फरवरी से मई 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पेंशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Exit mobile version