Site icon

राजनांदगांव : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है : मुदलियार

0 (1)


० मुदलियार के हाथों हुआ हाईस्कूल निर्माण का भूमिपूजन
राजनांदगांव। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंजोरा में 70 लाख से बनने वाले शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण का आज कांग्रेस नेता जितेन्द्र उदय मुदलियार के हाथों भूमिपूजन किया गया। श्री मुदलियार के ग्राम अंजारो पहंुचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जितेन्द्र उदय मुदलियार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। शिक्षा सुविधाओं के विस्तार का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे हर बच्चे को शिक्षा का लाभ मिले। कोरोना काल में भी राज्य सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है। श्री मुदलियार ने कहा कि अब हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं है। सभी बच्चों को चाहिए कि अपने ही गांव के स्कूल में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर लगातर अपने माता-पिता, गुरूजनों सहित गांव का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष रोहित चन्द्राकर, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव शैलेष साहू, अंजोरा के सरपंच अंजू शैलेष साहू, राजनादगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चंद्रकार, जनपद सभापति टिंकू साहू, शेख आशिफ, वीरेन्द्र चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version