Site icon

Agniveer Vayu Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अब 12 वीं पास युवाओ के लिए अग्निवीरवायु बनने का शानदार मौका

Agniveer Vayu Recruitment 2025

Agniveer Vayu Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अब 12 वीं पास युवाओ के लिए अग्निवीरवायु बनने का शानदार मौका भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु (Agniveervayu) भर्ती शुरू करने की घोषणा की है जिसकी जानकारी IAF ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए दी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी. खबर में जानिए इस भर्ती के लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है. 

यह भी पढ़े: Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2025 : इंडियन नेवी में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

उम्र सीमा क्या है? What is the age limit?

उम्र सीमा क्या है? नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच हो. वहीं, शादीशुदा महिलाएं और पुरुष इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं. यानी की उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ होना चाहिए. 

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? What should be the educational qualification?

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट 12वीं पास होना चाहिए, जिसमें फिजिक्स, मैथमेटिक्स होना जरूरी है. साथ ही इन दोनों के साथ इंग्लिश विषय में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. इसी तरह आर्ट्स स्ट्रीम वाले छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अभ्यर्थियों के पास 12वीं में इंग्लिश जरूर होनी चाहिए. इसके अलावा इंजीनियरिंग से डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले छात्र भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: CIBIL Score Rule: RBI ने अब बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, सिर्फ 15 दिन में बदल जाएगा आपका CIBIL स्कोर, जानिए कैसे ले लाभ

11 जुलाई से रजिस्ट्रेशन Registration from 11 July

11 जुलाई से रजिस्ट्रेशन जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 11 जुलाई सुबह 11 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस 550 रुपये है. 

Exit mobile version