Site icon

7 July Rashifal 2025: 7 जुलाई का राशिफल, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में मेहरबान होंगे भगवान शिव, बिजनेस और करियर में होगा बेहिसाब लाभ

7 July Rashifal 2025

7 July Rashifal 2025: 7 जुलाई का राशिफल, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में मेहरबान होंगे भगवान शिव, बिजनेस और करियर में होगा बेहिसाब लाभ सोमवार 7 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग में शिवजी की कृपा मिथुन और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर बरसने वाली है। आपको बिजनस में विशेष उपलब्धियां हासिल होगी और करियर में भी आप तरक्‍की पाएंगे। आपके जीवन में सम्‍मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं और सफलता आपके कदम चूमेगी। सोमवार का दिन आपके लिए लाभ के संयोग लेकर आया है। आप जो भी काम मेहनत, लगन और ईमानदारी से करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। तो आइए देखते हैं मेष से मीन तक तक सोमवार का करियर राशिफल।

यह भी पढ़े: Shani Vakri July 2025: मीन राशि में वक्री शनि का इन राशियों पर होगा नकारात्मक असर, 138 दिन तक इन 4 राशियों पर नजर रहेगी टेढ़ी, जाने आप की राशि

मेष राशि Aries

मेष राशि के लोगों का दिन लाभ देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। ग्रहों के प्रभाव से अनुसंधानात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ाएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक स्थान परिवर्तन या विभागीय बदलाव के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा जताएंगे और आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पैतृक संपत्ति या इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा धन मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाना जरूरी होगा।

वृषभ राशि Taurus Horoscope

वृषभ राशि के लोगों को सूझबूझ से काम लेना चाहिए, क्‍योंकि आपका दिन भाग्य से कम, आपकी मेहनत से ज्यादा चलेगा। आपके जीवन में आत्मविश्वास और सौंदर्यबोध बढ़ेगा। किसी बड़े खर्च की योजना बनेगी। घर की सजावट या गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में जोखिम से बचें, लेकिन ब्रांडिंग और प्रचार में निवेश करना लाभकारी रहेगा। किसी वरिष्ठ स्त्री से लाभ मिलने की संभावना है। संबंधों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन बुजुर्गों की सलाह की अनदेखी न करें।

मिथुन राशि Gemini

मिथुन राशि के लोगों का दिन तरक्‍की वाला है। आपके निर्णय व्यवसायिक क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। कोष भाव में बुध और कार्य भाव में चंद्रमा होने से धन आगमन के मजबूत योग हैं। आज की गई खरीदारी फायदेमंद साबित होगी। बकाया भुगतान मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या बोनस मिलने के संकेत मिल सकते हैं। घर में कोई तकनीकी उपकरण या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मानसिक स्थिरता बनाए रखें।

कर्क राशि Cancer zodiac sign

कर्क राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी बातचीत की शैली लोगों को आकर्षित करेगी। इंटरव्यू, सेमिनार या क्लाइंट मीटिंग में प्रभावशाली प्रस्तुति देंगे। शिक्षा, मीडिया या काउंसलिंग से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक सहयोग और विशेष रूप से बड़े भाई या बहन की सलाह से किसी कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए ऑनलाइन प्रचार-प्रसार से लाभ की संभावना है। रात्रि में किसी महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेंगे जो आपके नेटवर्क को बढ़ाएगा।

यह भी पढ़े: 6 July Rashifal 2025: रविवार का राशिफल धनु और कुंभ राशि वालों की सपने होंगे पुरे, जाने आप का आज का राशिफल

सिंह राशि Leo Horoscope

सिंह राशि के लोगों का दिन कार्यक्षेत्र में धैर्य और संतुलन से चलने का है। बीते हुए किसी विवाद या निर्णय का असर वर्तमान पर पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी से बचें, विशेषकर यदि कोई नया निवेश या साझेदारी प्रस्ताव सामने आए। कॉर्पोरेट या कंसल्टेंसी से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे लेकिन प्रगति संभव है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को नाम मिलेगा। वरिष्ठों की सलाह सुनना लाभकारी होगा। शाम के समय पुराने मित्रों से संपर्क पुनः स्थापित हो सकता है, जिससे भविष्य में व्यापारिक विस्तार होगा।

कन्या राशि Virgo sun sign

कन्या राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोच आपके पक्ष में काम करेगी। ऑफिस में बॉस की तरफ से सराहना और जिम्मेदारी दोनों मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई लंबित परियोजना पूरी हो सकती है। व्यापार में नए सौदे या क्लाइंट जुड़ सकते हैं। विशेष रूप से यदि आप रियल एस्टेट, परामर्श या टेक क्षेत्र में हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, विशेषकर म्यूचुअल फंड, एसआईपी या सोने में फायदा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और कुछ रोमांचक यात्रा की भी संभावना है। धन सम्‍मान का लाभ होगा।

तुला राशि Libra

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको कई जिम्मेदारिया निभानी होंगी। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद गति पकड़ लेगी। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आएंगी, परंतु आप उनका समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। राजकीय मामलों में लाभ होगा। वित्तीय लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान या छात्रों को विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सायंकाल धार्मिक गतिविधि या सत्संग में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आपको रुपये-पैसे के मामले में बड़ा लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि Scorpio Horoscope

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन वाणी और व्यावहारिकता के मामले में सम्‍मान से भरा होगा। पुराना निवेश आपके लिए वरदान साबित होगा। व्यवसाय में पुराने कनेक्शन से बड़ा लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप अपने कौशल से उन्हें परास्त करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है, किन्तु मधुर व्यवहार से टाला जा सकता है। धन की आवक बनी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। आपके संबंधों में लाभ के योग हैं और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में पैसा मिलेगा।

धनु राशि Sagittarius

धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आप स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेंगे। आपका साहस आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगा। जो लोग बैंकिंग, बीमा, टेली-कम्युनिकेशन या शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। व्यापार में कोई पुराना प्रस्ताव पुनः सक्रिय हो सकता है। लंबित भुगतान मिलने की संभावना है। परिवार या पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। धार्मिक कार्य में भाग लेकर मानसिक संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि Capricorn

मकर राशि के लोगों का दिन आपकी मेहनत के प्रतिफल का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और पदोन्नति की बात भी चल सकती है। सरकारी या कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी विशेष प्रॉजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में पूंजी निवेश का सही समय है। कागजी कार्रवाई पूरी जांच के बाद करें। नये उपकरण या ऑफिस सेटअप पर खर्च संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और पिता का आशीर्वाद निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा। करियर के क्षेत्र में दूरगामी लाभ के योग हैं।

कुंभ राशि Aquarius

कुंभ राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपको कार्यों में सफलता के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीति, प्रशासन, या एनजीओ से जुड़े लोग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। यदि आप ट्रांसफर या पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा, परन्तु काम में स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। पुराने मित्र से सहयोग या आर्थिक सहायता मिल सकती है। मीडिया, डिजाइन या टेक फील्ड में काम कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत रचनात्मक है।

मीन राशि Pisces

मीन राशि के लोगों का दिन तरक्‍की और लाभ का है। व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं, जो लंबे समय तक आय देंगे। वित्तीय फैसलों में जीवनसाथी या परिवार की सलाह काम आएगी। बैंकिंग, फाइनेंस या लीगल प्रफेशन से जुड़े लोग बड़ी डील कर सकते हैं। खोया हुआ धन या बकाया मिल सकता है। सामाजिक मंचों पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी जनकल्याण कार्य से भी जुड़ सकते हैं। स्वयं को विनम्र रखें, यह आपकी सफलता को दीर्घकालिक बनाएगा।

Exit mobile version