Site icon

छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला है, जो आने वाले वर्षों में मील का पत्थर साबित होगा- प्रीति वैष्णव

IMG-20210301-WA0008

छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला है, जो आने वाले वर्षों में मील का पत्थर साबित होगा- प्रीति वैष्णव

राजनांदगांव/ 1मार्च 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रवक्ता प्रीति वैष्णव ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों कर्मचारियों सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
बजट सरकार का एक विजनरी डॉक्यूमेंट होता है, नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल, नवीन महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, नए छात्रावासों की स्थापना, रूलर इंड्रस्ट्रीयल पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सी-मार्ट, व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए चार नए बोर्डों का गठन, भूमिहीन कृषकों के लिए नवीन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए शहीद महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना, कन्या छात्रावासों के लिए महिला होमगार्ड के पदों का सृजन, असंगठित श्रमिकों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार के विजन को दर्शाते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित है।
द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता से महिलाएं खुश है।
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना हेतु 13 करोड़ का प्रावधान किया है जिसमें माताओं एवं बहनों को और अधिक से अधिक उपचार का सुविधा मिल पायेगा.

Exit mobile version