Site icon

राजनांदगाँव: सामूहिक विवाह में हुए भ्रष्टाचार कि जांच हेतु जिलाधीश को दिया ज्ञापनः आलोक श्रोती

alok shroti

राजनांदगाँव । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य आलोक श्रोती ने महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा फरवरी माह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपहार खरीदी में हुए भ्रश्टाचार एवं उपहार सामग्री कि गुणवत्ताहिनता की जांच हेतू आज
जिलाधीष महोदय के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ।

आलोक श्रोती ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित दंपात्तियो को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जो उपहार प्रदान किया गया है वह गुणवत्ताहीन है साथ ही इन उपहारो को बगैर किसी टेंडर प्रक्रिया के क्रय किया गया है जिसमें बाजार मूल्य एवं षासकीय खरीदी मूल्य में जमीन आसमान का फर्क है ।
आलोक श्रोती ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीष महोदय से  मांग करते हुए कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपहार सामग्री खरीदी मामले में तत्काल जांच कर संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही की जाये ।

Exit mobile version