Site icon

युवाओ के हक को दबाकर कैसे गढ़ेगें नवा छत्तीसगढ़ – आलोक श्रोती

ALOK SHROTI

कब होगा न्याय, युवाओ को कब मिलेगा बेरोजगारी भत्ता और रोजगार

राजनांदगाँव । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आलोक श्रोती ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को अबतक का सबसे निराशाजनक और युवाओ को हतोत्साहित करने वाला बताया है । छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारो को 2500 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन बजट में बेरोजगारी भत्ते, स्वरोजगार, कौशल विकास का जिक्र तक नहीं है ।
आलोक श्रोती ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार नें छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा दिया है और बीते दो वर्षों का बेरोजगारी भत्ता जो लगभग छः हजार करोड़ से अधिक है, कि राशि दबाकर बैठी है ।
आलोक श्रोती ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक का छः हजार करोड़ निकालने और छत्तीसगढ़ के युवाओ को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से पुछा है कि छत्तीसगढ के युवाओ के साथ कब होगा न्याय तारीख बताये ।

Exit mobile version