Site icon

राजनांदगांव : हल्दीराम का श्रीखंड अब संस्कारधानी में उपलब्ध

WhatsApp Image 2021-03-02 at 4.37.53 AM

अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की मिठाइयां एवं नमकीन के साथ रेडी टू ईट लेने उमड़ी भीड़

राजनांदगांव । संस्कारधानी नगरी में हल्दीराम , नागपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिटेल आउटलेट का शुभारंभ गत दिवस कामठी लाइन में स्टेट बैंक एटीएम के सामने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अशोक लोहिया के द्वारा किया गया । उक्त शो रूम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मिठाइयों , मेवा ,नमकीन , रेडी टू ईट , कुकीज के साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स का शोरूम प्रारंभ किया गया है । हल्दीराम का सुप्रसिद्ध श्रीखंड की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर नगर के नागरिकों के द्वारा उक्त शोरूम में पहुंचकर अपनी मनपसंद की वस्तुओं का क्रय किया जा रहा है ।


शोरूम के संचालक राहुल लोहिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हल्दीराम नागपुर की प्रमुख मिठाइयों में ऑरेंज बर्फी , मैसूर पाक , डोडा बर्फी , बकलावा , मिल्क केक , मूंग बर्फी , राजस्थानी पेड़ा , बूंदी के लड्डू , मोतीचूर के लड्डू , मूंग दाल हलवा , काजू कमल भोग , काजू चॉकलेट रोल , ड्राई फूड बाइट्स , मिनी काजू कतली , गिफ्ट पैकिंग में मिठाइयां , बदाम लड्डू , बेसन लड्डू , ड्राई फ्रूट बाइट्स , रसगुल्ले , गुलाब जामुन , रसमलाई , चमचम , अंगूरी पेठा , सोहन केक , सोन पपड़ी , आगरा ताज पेठा , इत्यादि लगभग 60 प्रकार की मिठाइयां शहर में पहली बार उपलब्ध है ।

इसी प्रकार हल्दीराम के आकर्षक पैकिंग में गिफ्ट पैक मेवा , घी , नमकीन की पूरी रेंज गोरस पाक ,भेलपुरी , खट्टा मीठा मिकचर , आलू भुजिया , ऑल इन वन , मूंग दाल , पंचरत्न मिक्चर , सोया स्टिक , भुजिया सेव , इंडियन स्नेक मिक्चर , टेस्टी नट्स , मुरुकुलु , फलाहारी चूड़ा , दाल बिजी , लाइट चुडा , कचोरी , करोड़पति सेव , राजस्थानी सेव भुजिया ,मारवाड़ी भुजिया , बीकानेरी भुजिया , बूंदी भुजिया , फटाफट भेल , जीरा पुरी , दूध मठरी , टिटबिट , चाय पुरी , करेला मठरी , काजू बटर कुकीज , पिस्ता बदाम कुकीज , आटा कुकीज ,कोकोनट कुकीज , चॉकलेट कुकीज , जीरा कुकीज , फ्रूट बिस्किट , कोकोनट नमकीन कुकीज , चाय के साथ नमकीन , टिटबिट मसाला , टिटबिट मसाला स्टिक , नमकीन स्टिक , रसकी मिल्क टोस्ट , रसकी इलाइची टोस्ट , रसकी टोस्ट ,बटर जीरा टोस्ट , कोल्ड ड्रिंक में आम पना , मटका झटका छाछ ,लस्सी , बदाम केसर मिल्क , रेडी टू ईट में पंजाबी छोले , दाल मखानी , दम बिरयानी , दाल तड़का , पाव भाजी , पनीर मखानी ,चावल दाल तड़का , जीरा राइस सहित लगभग 200 प्रकार के खाद्य सामग्रियां एक ही स्थान पर आम नागरिकों को शहर के हृदय स्थल कामठी लाइन के हल्दीराम शोरूम में उपलब्ध है । शोरूम के संचालक ने जानकारी दी कि उक्त शोरूम खुलने से आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त है ,

जो सामग्रियां केवल नागपुर के हल्दीराम शोरूम में उपलब्ध हुआ करती थी , वह अब संस्कारधानी नगरी के नागरिकों को भी सरलता से प्राप्त हो रही है ,जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी । क्योंकि हल्दीराम की मिठाइयां , नमकीन , कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि विश्व स्तर के मानक पर एक ब्रांड के रूप में अपनी प्रतिष्ठा कायम कर चुका है ,अतः आमजन उक्त सामग्रियों को खरीदने के लिए शोरूम में उमड़ पड़े हैं ।

Exit mobile version