Site icon

पैंथर्स क्लब व लालबाग ने अगले दौर में किया प्रवेश

पैंथर्स क्लब व लालबाग ने अगले दौर में किया प्रवेश

राजनांदगांव । एमसी इलेवन हाकी क्लब द्वारा बीएनसी मिल्स हाकी मैदान में कराई जा रही आदर्श पाल सिंह ग्रेवाल, जसविंदर सिंह ग्रेवाल व बबन राव स्मृति जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को कुल दो मैच खेले गए। दोनों मैच काफी रोमांचकपूर्ण रहे। हर दिन दर्शकों की संख्या बढ़ रही है। पहले मैच में पैंथर्स क्लब ने सिटी क्लब को 2-1 व दूसरे मैच में लालबाग इलेवन ने एमसी इलेवन को 5-1 गोल से एकतरफा पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। लीग पद्यति से खेली जा रही इस स्पर्धा में काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। युवा खिलाड़ी ेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल दो मैच खेले गए। पहला मैच पैंथर्स क्लब व सिटी क्लब के मध्य खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक व संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमें अंतिम समय तक मैच को अपने पक्ष में करने संघर्षरत रहीं। दोनों टीमों के मध्य स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। अंतिम समय में पैंथर्स क्लब ने दूसरा गोल करते हुए सिटी क्लब को 2-1 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह आज का दूसरा मैच लालबाग व एमसी इलेवन के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक दूसरे मैच में भी काफी संघर्षपूर्ण से रोमांचक मुकाबला रहा था।

संतोष व पंकज मैन आफ द मैचः मध्यांतर के बाद लालबाग के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एमसील इलेवन को 5-1 गोल से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। आज के मैच के मैन आफ द मैच पैंथर्स क्लब के संतोष चौखांद्रे व लालबाग के पंजक यादव को दिया गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव, जय नारायण सिंह, लक्ष्‌मण यादव, अजय झा व प्रकाश शर्मा थे।

Exit mobile version