Site icon

सम्पादक,

logo Deep Jagriti

राजनांदगांव
आज दिनांक 02/03/2021 दिन मंगलवार प्रात: तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं श्रमण संघीय सलाहकार श्री रतन मुनि जी म.सा. की दुर्ग स्थित बाधा तालाब परिसर में सौजन्य मुलाकात हुई। दोनों धर्मसंघ के लोग इस मुलाकात से भाव विभौर एवं उत्साहित थे। इस प्रेरण दायिक मुलाकात से सकल जैन श्री संघ की एकता के लिए एक नई मिशाल साबित होगी।
आचार्य श्री महाश्रमण आदि संत दो दिवसीय प्रवास पर दुर्ग पधारे है जबकि रतनमुलि जी म.सा. पहले से वहा विराजमान है दोनो ने इस मुलाकात को सूरज चाँद के मिलन की उपमा दिये है जैन समाज इस प्रश्रचित घड़ी में एकदम उत्साहित है।
आचार्य श्री महासम्रण जी आदि संत कल प्रात: सात बजे बांधातालाब परिसर दुर्ग से विहार करके राजनांदगांव की और आगे बढ़ते हुए टेड़ेसरा, सोमनी पधारेंगे एवं दिनांक 04/03/2021 दिन गुरूवार को प्रात: राजनांदगांव दो दिवसीय प्रवास हेतु उदयाचल परिसर में पधारेंगे। दिन गुरूवार को स्वागत अभिनंदन एवं आचार्य श्री का उद् बोधन होगा। शुक्रवार को भी प्रवचन होगा।

शांतिलाल सुराना
तेरापंथ परिवार राजनांदगांव

Exit mobile version