Site icon

Rajnandgaon : राजा माखीजा की पहल पर कांवड़ यात्रा के लिए डॉ, रमन सिंह ने सिंह ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देशा

35

राजनांदगांव. नगर निगम राजस्व विभाग के चेयरमैन, पार्षद वार्ड क्र. 23 व शहर के सक्रिय जनप्रतिनिधि राजा माखीजा द्वारा आगामी सावन मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं विशेष यातायात व्यवस्था की मांग करते हुए एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक माननीय डॉ. रमन सिंह के नाम प्रेषित किया गया।

यह पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को सौंपा गया, जिन्होंने इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसे माननीय डॉ. रमन सिंह के कार्यालय तक पहुंचाया। पत्र में उल्लेख किया गया कि 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहे सावन मास के प्रत्येक सोमवार (14, 21, 28 जुलाई एवं 4 अगस्त 2025) को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक राजनांदगांव के मोहरा पुल से लेकर नंदई चौक तक के मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रखा जाए या वन वे रोड पूर्णतः सिर्फ पदयात्रा कर रहे कावड़ियों के लिए आरक्षित किया जाए ताकि श्रद्धालु कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे , युवा एवं वृद्धजन भी शामिल होते हैं, और इस मार्ग पर आम दिनों में भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। माखीजा ने प्रशासन से तीन घंटे के लिए मार्ग को वाहनों से मुक्त रखने का निवेदन किया था।

माननीय डॉ. रमन सिंह ने तत्काल माखीजा के पत्र पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिससे कि सनातन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कदम डॉ. रमन सिंह की हिंदू आस्था के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

राजा माखीजा ने डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि “आदरणीय डॉ. साहब सदैव जनहित, विशेषकर हर धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा समय पर निर्देश जारी कर कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया गया है। मैं उनकी इस संवेदनशीलता और जनभावनाओं के सम्मान हेतु आभार व्यक्त करता हूं।”

यह पत्र राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं यातायात पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित किया गया है।

Exit mobile version