Site icon

काम के लिए घर से निकली युवती, हाईवे पर जिंदा जल गई, किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया

20

पंजाब में गुरुवार को एक युवती सड़क पर जिंदा जल गई लेकिन किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया। मामला खन्ना का है। खन्ना नेशनल हाईवे पर गांव बीजा के पुल पर एक युवती की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी राजन परमिंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं युवती के पिता के अनुसार, उनकी बेटी सुबह घर से काम के लिए निकली थी। पुलिस जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या युवती को किसी ने जलाया है। वारदात सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है।

Exit mobile version