Site icon

सड़क तक सामान सजाकर कर रहे दुकानदारी

19

राजनांदगांव। शहर में यातायात पुलिस की मुहिम धीमी होते ही सड़क पर फिर अव्यवस्थाएं नजर आने लगी है। दुकानदारों ने सड़क के बाहर अपने सामानों को रखना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को वहा से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद नगर निगम या यातायात पुलिस द्धारा इस ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नगर निगम ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन शहर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों का कब्जा है। हालत तो यह है अतिक्रमण की वजह से सड़के संकरी होने से ग्राहकों को बाजार में निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानदार सामानों को अंदर रखने के बजाए रोड तक फैलाकर रख देते हैं। कई बार निगम की टीम के द्वारा चेतावनी दे चुके हैं। उसके बाद भी व्यापारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

निगम भूल चुका है कार्रवाई करना सड़कों पर सामान सजाकर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। उसके बाद भी व्यापारी अपने सामानों को बाहर ही रख देते हैं। इसे लेकर कई बार आपस में कहासुनी हो चुकी है।

कई बार शिकायत कर चुके है दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ लोगो द्धारा कई बार निगम में शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी व्यापारी नहीं मानने को तैयार नहीं है। कार्रवाई बंद होने के कारण उनके हौसले बुलंद है।महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि हमारे द्धारा कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। परंतु दुकानदार नहीं मानते। व्यापारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसके बाद भी कोई हल नही निकला।

Exit mobile version