Site icon

महिला दिवस पर तोहफा: आठ मार्च को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

महिला दिवस पर तोहफा: आठ मार्च को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी किया आदेश, सभी स्मारकों में मिलेगी सुविधा
शाहजहां उर्स पर भी ताजमहल में निशुल्क प्रवेश करेंगे पर्यटक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महिलाओं को तोहफा दिया है। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाएं निशुल्क प्रवेश कर पाएंगी। एएसआई ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

 
शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक (स्मारक) एम नांबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के निशुल्क प्रवेश का आदेश जारी कर दिया। बीते साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है। 

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है।

Exit mobile version