Site icon

Rajnandgaoon: गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने मारा छापा, सामान जब्त

gst-1.jpg

Rajnandgaoon: गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने मारा छापा, समान जप्त

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगे जंगलपुर में अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने दबिश देकर छापामार कार्यवाही की है। बुधवार को सुबह से ही छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध गुटखे की बडी खेप मिलने से जीएसटी अफसरों के भी होश उड़ गए थे। टीम ने जब छापामार कार्यवाही की तो संचालन जीएसटी से संबंधित किसी भी तरह का हिसाब किताब नही दिखा पाया।

जानकारी अनुसार दुर्ग के कोनारी में विगत दिनो गुटखा फैक्ट्री में छापामार कर करोडों रूपए की सुपारी जप्त की गई थी। वही बुधवार को राजनांदगांव के जंगलपुर में अवैध फैक्ट्री संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। बहरहाल फैक्ट्री में रखे रा-मटेरियल जप्त कर लिए गए हैं, बुधवार को देर शाम टीम जांच करती रही।

यह भी पढे : Rajnandgaon: ओपीडी में जांच कराने पहुंचे वृद्ध की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य में सुधार के बाद तीन महिला मरीजों को कोविड वार्ड से किया गया डिस्चार्ज

Exit mobile version