Site icon

CG : उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

final logo copy

दंतेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा के द्वारा विकासखण्ड दन्तेवाड़ा  अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरका, मुस्केल, डेगलरास, कुन्देली, बासनपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किए जाने हेतु दुकान आबंटन किया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर देते हुए दुकान संचालन हेतु इच्छुक एजेंसी यथा वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सरकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां,राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट, सार्वजनिक उपक्रम, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां एवं प्राथमिक कृषि शाख समितियां से विहित ’’प्रारूप’’में 25 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में एसडीएम दंतेवाड़ा के कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version