Site icon

महासमुंद : कोटा में महासमुंद जिले के फॅसें छात्रों के मंगलवार अथवा बुधवार तक आने की संभावना – छात्रों का होगा रैपिड टेस्ट, टेस्ट निगेटिव आने पर ही घर जा सकेंगे

download (1)

कोरोना संक्रमण के कारण लाॅकडाउन घोषित होने के फलस्वरूप राजस्थान के कोटा में फॅसें छात्रों को लाने के लिए राज्य शासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई हैंै। इस संबंध मंे कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहाॅ बताया कि कोटा में फॅसें महासमुंद जिले के सभी 112 छात्रों की सूची जिले के संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी हैं। इन सभी छात्रों को यहाॅ सम्भवतः मंगलवार या बुधवार तक आने की संभावना हैं।
इस संबंध में कलेक्टर श्री जैन ने बताया जो भी छात्र कोटा से यहां पहुॅचेंगे, उन सभी छात्रों का रैपिड टेस्ट कराया जाएगा। रैपिड टेस्ट के दौरान उनकी निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही वे अपने घर जा पाएंगे और उन्हें 14 दिन की क्वारेंन्टाईन में रहना होगा। इन सभी छात्रों को अपने-अपने विकासखंडों में भेजा जाएगा जहाॅ से वे अपने घर जा सकेंगे। इस संबंध में छात्रों के पालकों से कलेक्टर ने आग्रह किया है कि वे जिला मुख्यालय पर नहीं आवे और ना ही जिला स्तर पर भीड़ बढ़ाएं, इससे अव्यवस्था हो सकती हैं। इसके लिए सभी पालक अपने-अपने जनपद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार से सम्पर्क में रहें और जनपद मुख्यालयों से ही अभिभावक अपने बच्चों को ले जावें।

Exit mobile version