Site icon

CG : महानदी पुल से सुसाइड की कोशिश, महिला को समय रहते बचाया गया

53

रायपुर। नवापारा में एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नवापारा और राजिम को जोड़ने वाले महानदी पुल से आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि, महिला की जान बच गई। महिला पानी में गिरने के बाद खुद तैरकर पुल के एक पिलर के बीच बैठ गई। इसके बाद सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान कुमारी बाई सतनामी के रूप में हुई है। वह सुंदरनगर घोंट की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला ने नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। महिला से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा।

Exit mobile version