Site icon

राजनांदगांव : पेट्रोल – डीजल के दाम कम होने से लोगों को मिलेगी राहत -राजेश गुप्ता अग्रहरि

Rajesh Agrahari -1

राजनांदगांव | जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने देश के पेट्रोलियम मंत्री हरजीत पुरी द्वारा पेट्रोल – डीजल के दाम आने वाले दिनों में कम होने की बात कहे जाने को अच्छी खबर बताया और कहा कि  पेट्रोल – डीजल के दाम  कम होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

श्री अग्रहरि ने कहा कि लगातार  रुस और युक्रेन के बीच चला आ रहा युद्ध तथा इजरायल व गांजा पट्टी सहित फिलिस्तीन व इरान के साथ हो रहे युद्ध के चलते क्रूड आयल व पेट्रोलियम उत्पाद के दाम काफी महंगे हो गए हैं। इसका असर पेट्रोल – डीजल के दामों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल – डीजल वाले वाहनों से सामानों के परिवहन होने के कारण जींसों के दामों में वृद्धि होती है तो महंगाई को बढ़ाने वाला साबित होता है। इस सब के बावजूद भारत में पेट्रोल – डीजल का दाम काफी अंकुश में रहा है, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी जी का यह कथन बहुत ही महत्वपूर्ण है कि यदि मौजूदा वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और कच्चे तेल की क़ीमते 67 डालर के बजाय 65 डालर के आसपास बनी रहे तो कुछ ही दिनों में इसके कीमतों में कमी आ सकती है।

श्री अग्रहरि ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो निश्चित ही आम जनता को इससे काफी राहत मिलेगी। आवश्यक जींसों की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है।

Exit mobile version