Site icon

राजनांदगांव : मोंगरा बैराज से पानी छोड़ने के किये लिए जिला पंचायत व जनपद सदस्यों ने सांसद का किया आभार व्यक्त

sansad ji

·  जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव व जनपद सदस्य रामाधार हिरवानी सतत प्रयासरत थे

राजनांदगांव. शिवनाथ नदी में पेयजल तो दूर निस्तारी तक के लिए चौकी से लेकर मोखली एनिकट तक सुख चुके  नदी में पानी छोड़वाने पर जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव सहित जनपद सदस्य रामाधार हिरवानी ने सांसद संतोष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है.

उल्लेखनीय है कि  सुखी नदी से लगे हुए गाँव में निस्तारी का संकट पैदा हो गया है  जिसके लिए सांसद ने सतत कलेक्टर तथा कार्यपालन अभियंता मोंगरा बैराज को पत्र प्रेषित किया वरन दूरभाष पर चर्चा करते रहे सांसद ने गत माह कलेक्टर को लिखे पत्र में निस्तारी संकट का उल्लेख करते हुए यह भी संज्ञान में लाया था की नदी के सूखे होने के कारण रेत माफिया पूरी तरह से सक्रीय है जिसकी आड़ में अवैध खनन व परिवहन तो किया ही सिंचाई विभाग के एनिकट के गेट तक को तोड़ दिया. पर्यावरण को हो रही क्षति का विषय उन्होंने इसी संसद सत्र में उठाया था जिसमे एन जी टी, पर्यावरण एवं खनन मंत्रालय से दखल देने का निवेदन किया गया है  .   

Exit mobile version