Site icon

बालोद : जिले में 20 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लिखा जाएगा एक नया अध्याय,

20250719211009_new chapter

जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोपे जाएंगे कुल 02 लाख पौधे

बालोद । बालोद जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया अध्याय 20 जुलाई को जिला प्रशासन की पहल एवं जिलेवासियों की सक्रिय सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही जिले के सभी 05 जनपद पंचायतों एवं 09 नगरीय निकायों के विभिन्न स्थानों पर लगभग 02 लाख पौधों का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का पुनीत कार्य संपादित किया जाएगा। 

जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम हेतु निर्धारित स्थल का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच, प्रवेश द्वार, पौधरोपण हेतु निर्धारित स्थल, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन भी किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जिले के सभी जनपद एवं नगरीय निकायों से जुड़े अधिकारियों से वर्चुअली संपर्क स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होेंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आयोजित इस वृहद एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी डिम्पी बैस एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version