Site icon

CG : सरेंडर करने वाले नक्सली के पिता की हत्या

60

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, 4-5 अज्ञात माओवादी उनके घरों में घुसकर बाहर बुलाकर ले गए, फिर धारदार हथियारों से उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है।

यह घटना 20-21 जुलाई की दरम्यानी रात की है। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55) निवासी ग्राम छुटवाई और मंगलू कुरसाम (50) निवासी बड़ा तर्रेम के रूप में हुई है। नक्सलियों ने 25 दिनों में मुखबिरी के शक में 10 लोगों की हत्या की है। सूचना मिलने के बाद जवानों की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version