Site icon

राजनांदगांव :मालगाड़ी की चपेट में आकर शावक की मौत….मां के साथ क्रॉस कर रहा था रेलवे ट्रैक

99B72BB7-427D-4198-8581-C3AA64461F8E

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बाघ के शावक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। शावक अपनी मां के साथ रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा जिले से सटे गोरेगांव वन मंडल के पिंडकेपार-गोंगले रेलमार्ग पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की बाघिन टी-14 अपने तीन शावकों के साथ रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी।

इसी दौरान उसका शावक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। शावक की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। यह गोंदिया से चंद्रपुर रेलवे ट्रैक जिले के संरक्षित वन क्षेत्र नागजीरा के बीच से होकर गुजरता है।

Exit mobile version