Site icon

मोहला : एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 30 जुलाई को

deep jagriti logo

– आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई

मोहला। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (मार्च 2026) तक के लिए पीजीटी एवं टीजीटी पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया गया है।
          सहायक आयुक्त आदिवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिले के मोहला, मानपुर स्थित एकलव्य विद्यालयों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला वेबसाइटhttps://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in  पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वॉक-इन-इंटरव्यू में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे।

आवेदन जमा करने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई प्रात: 11 बजे तक रखी गई है। वही साक्षात्कार 30 जुलाई प्रात: 10 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास अम्बागढ़ चौकी में आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version