Site icon

CG : पेंटर बहाव की चपेट में आकर हुआ लापता…

012

भिलाई. दुर्ग जिले में दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा नाले में अचानक आई बाढ़ में राकेश बंजारे नामक युवक बह गया. पुलिस ने बताया कि तीन लोग बाढ़ में फंसे थे, जिन्हें बचाने के लिए राकेश ने जान की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगा दी. सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे तीन लोगों के साथ तीन बकरियों की जान बचाई, लेकिन राकेश का पता नहीं चला है.

कुम्हारी थाना टीआई पीडी चंद्रा ने बताया कि घटना शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे की है. राकेश बंजारे (35 वर्ष) पेशे से पेंटर है और दो छोटे बच्चों का पिता है. उसकी तलाश की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह तीन लोगों को बचाने के लिए नाले में उतरा, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया.

Exit mobile version