Site icon

राजनांदगांव : विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण..

final logo copy

राजनांदगांव । पं. शिवकुर शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 25 जुलाई को डॅा. विनम्रता जैन अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में ग्राम बघेरा स्थित रेशम कीट पालन यूनिट में शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॅा. नितिन कुमार तूर्रे एवं डॅा. मनोज कुमार चंद्राकर सहित 43 विद्यार्थियों ने भगमण कर तकनीकी ज्ञान प्राप्त किए।

भ्रमण के दौरान रेषम कीट पालन केंद्र बघेरा के प्रभारी संजीव कुमार एवं हरीश देशमुख ने विद्यार्थियों को कीट पालन अंतर्गत अंडा उत्पादन, कोकून निर्माण, रेशम कीटों की विभिन्न अवस्थाओं, पालन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी।

Exit mobile version