Site icon

सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता

सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता

खैरागढ़ । गर्रापार में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिपं सदस्य और सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति के सभापति विप्लव साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य और महिला बाल विकास सभापति घम्मन साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, जनपद सदस्य तोपसिंह राजपूत, गोरेलाल वर्मा, महेश्वरी कमलेश वर्मा सरपंच, जनक पाल, लल्ला जंघेल, रामस्वरूप साहू, संतोष पटेल उपस्थित रहे। विप्लव साहू ने कहा कि सफलता प्राप्त करना गहरे कार्मिक साधना की तरह है, जिस तरह धार्मिकता में हम पूरी तरह डूब जाते हैं, उसी तरह करियर में सफलता के हर मौसम में डूब जाना चाहिए। क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता।

युवा और महिला समूह को सहकारिता विभाग ऋण और सहायता देने वालि योजनाओं को अपनाकर लाभ लेना चाहिए। घम्मन साहू ने धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा की तथा पुरुषों को व्यसनों को त्याग कर सत्मार्ग में आने की अपील की। टीलेश्वर साहू ने शिव की महिमा और उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए धर्म-कर्म पर महिलाओं की अभिरुचि पर बल दिया। इस दौरान दौलत राजपूत, डा.बहल राम वर्मा, झम्मन लाल, तुकाराम, बिचारदास साहू, मिलाप वर्मा, संतराम देवांगन, ईश्वरी, फुलेश्वरी पटेल, गोपाल पटेल, लक्ष्‌मी बाई जंघेल, टामिन ठाकुर, संतोषी साहू, संगीता ठाकुर, रामरती यादव सीता साहू समेत काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

उत्सव के साथ उद्यमशीलता जरूरी : न्यू आदर्श ग्रुप और अखंडेश्वर महादेव सेवा समिति ईटार के तत्वावधान में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिपं सदस्य और सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति के सभापति विप्लव साहू रहे। अध्यक्षता जनपद सदस्य वंदना वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच ओमवती यादव, डा.मनोज जंघेल, छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ के अध्यक्ष अरविंद साहू उपस्थित रहे।

विप्लव साहू ने मौजूद सैंकड़ों दर्शकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन बधाई के योग्य है। उन्हों तीन लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में युवाओं की प्रमुख भूमिका रहती है, युवाओं में धार्मिकता-नैतिकता और उत्सव के साथ उद्यमशीलता कहीं ज्यादा जरूरी है, जो जीवन को सही आकार देता है। समाज में पहचान और सम्मान दिलाता है। युवा और महिला समूह को सहकारिता विभाग के राहत भरी ऋण और सहायता देने वाले योजनाओं को अपनाकर लाभ लेने की अपील की। वंदना वर्मा ने विकास के लिए जनप्रतिनिधि के तौर पर हरदम ईटार के साथ रहने की बात कही। इस दौरान प्रकाश मरकाम, गणेश गोयल, अवध सलामे, केशव मरकाम, लाल सिंह कंवर, रमाबाई, नवलराराम, शेखर जोशी व अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version