Site icon

चेंबर चुनाव 2021 : 14 मार्च को मतदान, जय व्यापार पैनल का उत्साह चरम पर

photo_2021-03-13_18-46-53

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 का मतदान 14 मार्च को प्रात: 10:00 बजे से उदयाचल में होने जा रहा है इस हेतु जय व्यापार पैनल के कार्यकर्ता उत्साहित होकर चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं जय व्यापार पैनल राजनांदगांव के मुख्य चुनाव संचालक शरद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है कुल 5 पदों के लिए उदयाचल में आज मतदान होने जा रहा है जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी श्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री उत्तम गोलछा के साथ ही राजनाँदगांव जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु श्री अनिल बरडिया व प्रदेश मंत्री पद हेतु राजेश मखीजा (राजा माखीजा) चुनाव चिन्ह दिया के साथ मैदान में है.

उन्होंने बताया कि जय व्यापार पैनल चेंबर ऑफ कॉमर्स में बढ़ रहे राजनीतिक हस्तक्षेप व परिवारवाद के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं जय व्यापार पैनल  ने व्यापारी हित में कार्य करने का आश्वासन भी मतदाताओं को दीया चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में प्रत्याशी राजनांदगाँव शहर सहित पूरे जिले में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाता व्यापारी भाइयों से इस कड़ी में जिले के सभी मतदाता व्यापारी भाइयों से मिल रहे अपार समर्थन, एवं परिवर्तन के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं । इस दौरान सभी व्यापारी साथियों ने स्वस्फूर्त होकर अपना समर्थन देते हुए *इस बार-जय व्यापार* के नारे लगाए सभी व्यापारियों ने यह स्वीकारा की जय व्यापार पैनल की टीम सदैव व्यापारी हित में समर्पित होकर कार्य करती आ रही है और आज चेंबर को ऐसे ही सशक्त प्रत्याशियों की आवश्यकता है जो कि अपना निर्णय स्वयं ले सके चुनाव तैयारियों की समीक्षा हेतु आज रायपुर की टीम ने भी श्री राम मंधान के नेतृत्व में राजनांदगांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया श्री मंधान ने कहा कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो इसके लिए हम कृत संकल्पित हैं उन्होंने चुनाव में मतदान अभिकर्ताओं के साथ ही जय व्यापार पैनल के कार्यकर्ताओं को भी चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान के समय शांति व्यवस्था बनी रहे इस हेतु किसी के खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी ना की जाए और किसी भी प्रकार के अनर्गल आरोपों का जवाब भी ना दिया जाए हमें शांत मन से अपनी सकारात्मक बातों को व्यापारी भाइयों तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक मतदान हो इस हेतु प्रयासरत रहना है उन्होंने धमतरी में कल हुए मतदान के अपने अनुभवों को भी साझा किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सतत जागरूक रहने की आवश्यकता है और किसी भी प्रकार चुनाव को कोई भी अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए अनैतिकता पूर्वक प्रभावित ना कर पाए इस दिशा में सजग रहना है।
       उक्त जानकारी देते हुए जय व्यापार पैनल के प्रवक्ता रेखचंद जैन ने सभी मतदाता बंधुओं से मतदान हेतु जागरूक रहकर किसी के दबाव,प्रभाव में ना आकर 100त्न मतदान करने की अपील की।
चुनाव की पूर्व संध्या में छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाई अमर पारवानी अपनी पूरी टीम के साथ राजनांदगाँव पहुंच कर कल होने वाले मतदान की सभी बारीकियों से अवगत हो रहे हैं।

Exit mobile version