Site icon

CG : अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण जल्द शुरू करने ने सौंपा ज्ञापन…

20250801164619_gyapan

रायपुर । अमलीडीह क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर ने प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में नगर निगम जोन क्रमांक-10 के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि अमलीडीह क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, आए दिन जलभराव, जाम और दुर्घटनाएं होती हैं। राहगीरों, स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

सिर्फ सड़क ही नहीं, वार्ड में नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं। एन.एस.यू.आई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान एन.एस.यू.आई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान, जिला महासचिव संस्कार पांडेय, तनिष्क मिश्रा, रोहन बाग सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

कुणाल दुबे ने कहा, “हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन यदि नगर निगम ने लापरवाही जारी रखी, तो हम सड़कों पर उतरेंगे।”

अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन जन समस्याओं को लेकर कितना गंभीर कदम उठाता है।

Exit mobile version