Site icon

राजनांदगांव : डूमरडीहकला, बासुला डंगनिया में जसगीत में शामिल हुए विधायक बघेल

राजनांदगांव : डूमरडीहकला, बासुला डंगनिया में जसगीत में शामिल हुए विधायक बघेल

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा के डुमरडीहकला, बासुला, डंगनिया में जसगीत झांकी स्पर्धा आयोजन किया गया। इसके समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल शामिल हुए। वहीं अध्यक्षता क्षेत्रिय जनपद सदस्य व सभापाति ओमप्रकाश साहू ने की। विधायक बघेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव की एकता बनी रहती है व हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। इस दो दिवसीय के आयोजन को देखकर हमें हमारे जीवन में उतारने की जरूरत है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, सरपंच दिनेश ठाकुर, कमलेश्वर संडे, मनोज वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version