Site icon

CG : अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…

3

जशपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ट्रक से 51 लाख की अवैध शराब जब्त की है। तस्कर अवैध शराब से भरी ट्रक को पंजाब से बिहार ले जा रहा था। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इसके पहले भी पुलिस ने इसी तरह से शराब से भरा दो ट्रक पकड़ा था। दरअसल, 4 अगस्त को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब को तस्करी कर जशपुर क्षेत्र से होते हुए जा रहा है।

पुलिस के द्वारा ट्रक को ट्रेस करते हुए सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगडीह स्थित नेशनल हाइवे–43 पर नाका बंदी की गई। संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक आता दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी ली गई। ट्रक के ट्रॉली में 734 कार्टून में अंग्रेजी शराब थी। पुलिस के द्वारा ट्रक को जब्त किया गया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक चिमा राम उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया।

Exit mobile version