Site icon

50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, मृतका का पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, मृतका का पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसी पर हत्या का शक जता रही है। 

घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा की है। यहां महिला ममता पत्नी सुखवीर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला है। महिला के शव के पास से चारपाई की पाटी और महिला का मोबाइल बरामद हुआ है। 

ग्रामीणों के अनुसार महिला का उसके पति के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। महिला के एक पुत्र की मौत वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी, वहीं दूसरे पुत्र ने चार महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

महिला की उम्र लगभग 50 साल है। घटना सोमवार रात 9:30 बजे की है। उसका पति फरार है। पुलिस मृतका के पति पर ही शक कर रही है। पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। 

Exit mobile version