देश की राजधानी के कापसहेड़ा से अगवा एक नाबालिग लड़की के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने देश भर में चलने वाले ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य लड़कियों को अगवा करवाकर उनको देहव्यापार के धंधे में धकेल देते थे। लड़कियों को पांच सितारा होटलों से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक के लिए भेजा जाता था।
जबरदस्ती नशीली गोलियां देकर करवाया जाता था ‘गंदा धंधा’, पीड़िता की दास्तां सुनकर पुलिस भी हैरान

