Site icon

CG : हर घर तिरंगा रैली बीरगांव में स्वच्छता और देशभक्ति का सुंदर संगम…

20250813121235_WhatsApp Image 2025-08-12 at 19.21.02

रायपुर । जिले में ष्हर घर तिरंगाष् अभियान के तहत आज नगर निगम बीरगांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश में यह रैली बुधवारी बाजार से आरंभ होकर शासकीय आडवाणी आर्लिकन स्कूल तक निकाली गईए जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली में नगर की स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस गौरवमयी आयोजन में नगर पालिका निगम बीरगांव के कमिश्नर युगल किशोर उर्वशाए स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेलए जिला समन्वयक पीण्आईण्यूण् विकास जांगड़े सहित निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की इस अनूठी पहल ने बीरगांव वासियों को एक नई प्रेरणा दी है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं और स्वच्छ भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Exit mobile version