Site icon

राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 अगस्त तक

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp


राजनांदगांव । राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुन: रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट www.cgiti.admissions.nic.in से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

साथ ही प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट, निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त की जा सकती है। आवेदक निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था व व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर सकते है। पूर्व के आवेदक जो अगले चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते है। वह अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था व व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुन: किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा अभ्यर्थी अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

Exit mobile version