Site icon

राजनांदगांव : भीषण सड़क हादसा – कार-ट्रक टक्कर में 6 युवकों की मौत, चालक गंभीर

Oplus_16908288

Oplus_16908288

Oplus_16908288

लोकेश शर्मा, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो नागपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version