Site icon

कार्यस्थल पर बेहतर कार्य संपादन के बताए गए गुर

18

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी स्किल वेरियंट-चार के तहत लिपिकीय कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत आने वाले संभाग राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ, कवर्धा एवं पंडरिया में कार्यरत लिपिकीय कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर बेहतर कार्य के संपादन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अभियंता टीके मेश्राम ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिक स्किल प्रशिक्षण कंप्यूटर की विभिन्ना विधाओं सहित इंटरनेट एवं सैप प्रणाली में दक्षता हासिल करने तथा अपने कार्यस्थल पर पूरी सजगता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के लिए मनोबल प्रदान करेगा। सभी का संयमित एवं सकारात्मक व्यवहार कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच सेतु का निर्माण करेगा। विषेशज्ञों द्वारा दी गई विभिन्ना जानकारी को आत्मसात कर इसका समुचित उपयोग अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में करें तथा उपभोक्ताओं को मोर बिजली एप सहित सभी आनलाइन सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान करें।

कर्मचारियों को इनसे कराया गया रुबरुः डाटा एंट्री आपरेटरों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, आपरेटिंग सिस्टम, ट्रबल शूटिंग आफ सिस्टम, एमएस-वर्ड की बेसिक, फारमेटिंग, टेबल क्रिएशन, मेल मर्जिंग, हैंड एक्सपीरियंस एमएस वर्ड, एमएस-एक्सेल बेसिक, ग्राफ्स, चार्ट, पिवोट टेबल, पिवोट चार्ट, एमएस-एक्सेल स्टाइल, मेल मर्जिंग, पेनल्स, वेलीडेशन, ग्राउपिंग, सबटोटल्स, एमएस एक्सेल केल्कुलेशन, फार्मूला, इंटरनेट एवं मेल, इंटरनेट सेफ्टी, हैंड एक्सपिरियंस आन इंटरनेट आदि विषयों पर व्याख्यान दिए गए। आइटी के विषेशज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर एवं इंटरनेट से संबधित विविध सवालों के जवाब भी दिए गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वायके मनहर, तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता गीता ठाकुर, एडी टंडन, एसआर, साण्डे, प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार देवागंन, सहायक प्रकाशन अधिकारी डीएस मंडावी उपस्थित रहे।

Exit mobile version