Site icon

CG : सरकारी जमीन पर बने अवैध चर्च पर बुलडोजर…

20250818150832_dojer

बिलासपुर । जिले में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक विवादित भवन को जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह भवन सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया था और इसे चर्च के रूप में उपयोग किया जा रहा था। हाल ही में यहां प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण गतिविधियाँ संचालित होने की शिकायत सामने आई थी।

हिंदू संगठनों की आपत्ति और शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। जांच में भवन का निर्माण अवैध पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इस अवैध चर्च को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन में लंबे समय से प्रार्थना सभा के नाम पर गुपचुप धर्मांतरण की कोशिशें हो रही थीं। कई बार सवाल उठने के बावजूद अब जाकर प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया।

कार्रवाई के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन और पुलिस की सराहना की और कहा कि ऐसे अवैध निर्माण और गतिविधियों पर सख्त रोक लगना जरूरी है। वहीं प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्ज़ा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इसे प्रशासन की सख्ती का बड़ा उदाहरण मान रहे हैं।

Exit mobile version