Site icon

CG : रेस्टोरेंट एवं ढाबा में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश…

tapo-c520ws-outdoor-pan-tilt-security-wi-fi-camera

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर में संचालित रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों की बैठक बीते दिन सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी एवं एसडीएम पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं संचालक उपस्थित रहे। यह बैठक जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश अधिकारियों ने रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को स्वच्छता बनाए रखनेए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करनेए पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं रात में निर्धारित समय.सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

साथ हीए सीसीटीवी कैमरे लगानेए अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने की हिदायत दी गई। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि आपके ढाबे या रेस्टोरेंट में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने को सूचित करेंए साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी भी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version