Site icon

CG : तेंदुआ कुत्ते का शिकार करते हुए इलाके में आया…

Leopard_on_a_horizontal_tree_trunk

कांकेर शहर में रविवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे लोग दहशत में आ गए. सामने आए सीसीटीवी वीडियो में तेंदुआ कुत्ते का शिकार करते हुए नजर आ रहा है. मामला उदय नगर वार्ड का बताया जा रहा है. फिलहाल तेंदुआ किस ओर से आया, इसकी जानकारी पता नहीं चल सकी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आशंका है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में घुस गया. वहीं वन विभाग तेंदुए उपस्थिति को लेकर सतर्क हो गई है.

Exit mobile version