Site icon

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने के ये 8 बड़े फायदे, आसान लोन से लेकर ये 7 बड़े लाभ

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने के ये 8 बड़े फायदे, आसान लोन से लेकर ये 7 बड़े लाभ

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने के ये 8 बड़े फायदे, आसान लोन से लेकर ये 7 बड़े लाभ अगर आप अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर फाइल करने को सिर्फ एक औपचारिकता मानते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आईटीआर फाइल करना न सिर्फ आपकी कानूनी जिम्मेदारी पूरी करता है, बल्कि इससे आपको कई फायदे भी मिलते हैं- चाहे बात टैक्स सेविंग की हो या लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की। आइए जानते हैं ITR फाइल करने के ऐसे 8 बड़े फायदे जो किसी भी टैक्सपेयर को जरूर जानना चाहिए। आईये जानते है सभी 8 बड़े लाभ।

यह भी पढ़े: UIDAI ने पीवीसी आधार कार्ड के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

लोन मिलने में होगी आसानी It will be easy to get a loan

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुताबिक, होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को आपकी इनकम स्टेबिलिटी जानना जरूरी होता है। ऐसे में लगातार तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न का होना लोन की मंजूरी में काफी मदद करता है।

आय का प्रमाण proof of income

आईटीआर आपकी सालाना इनकम और टैक्स भुगतान का विस्तृत डिटेल देता है, इसलिए यह सबसे अधिक मान्यता प्राप्त इनकम प्रूफ में से एक है। नौकरी, वीज़ा या अन्य किसी जरूरत के लिए आय प्रमाण मांगे जाने पर ITR काम आता है।

वीजा प्रोसेसिंग हो जाएगा आसान Visa processing will become easier

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वीजा आवेदन के समय अधिकतर दूतावास आपके ITR दस्तावेज मांगते हैं। इससे वे आपकी आय और टैक्स स्थिति का आकलन कर पाते हैं।

टैक्स रिफंड का क्लेम Claiming tax refund

अगर आपने अपनी वास्तविक टैक्स देनदारी से अधिक टैक्स भुगतान किया है, तो आईटीआर फाइल करके आप टैक्स रिफंड का दावा कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद आयकर विभाग यह राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर देता है।

यह भी पढ़े: SSC Vacancy 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट उम्मीदवारों…

व्यापार में घाटा होने पर हुई हानियों की भरपाई Compensation for losses incurred in case of loss in business

अगर किसी वित्तीय वर्ष में व्यापार में घाटा हुआ है, तो आप ITR फाइल कर के उस हानि को अगले वर्ष में आगे ले जा सकते हैं। लेकिन यह लाभ सिर्फ तब मिलेगा जब आप समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे।

प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम का भी फायदा The benefit of presumptive taxation scheme is also there

खुद का रोजगार करने वाले व्यक्तियों और पेशेवरों के लिए प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम एक राहत है। इसके तहत आपको रेगुलर बैलेंसशीट रखने की जरूरत नहीं होती, बस तय दर पर आय घोषित कर आईटीआर फाइल की जा सकती है।

जुर्माने से बचाव Avoidance of fines

समय पर इनकम टैक्स रिटर्न न भरने पर आयकर विभाग द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे में हर साल तय समय-सीमा में रिटर्न फाइल कर आप इस तरह की पेनाल्टी और दूसरी कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं।

मेडिकल इंश्योरेंस पर टैक्स डिडक्शन का फायदा Benefit of tax deduction on medical insurance

आयकर की धारा 80D के तहत आप हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह छूट और भी अधिक हो सकती है। ITR फाइलिंग से यह दावा करना आसान हो जाता है।

Exit mobile version