Site icon

राजनांदगांव : सूने घर में 50 हजार की चोरी हुई…

011

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के पारागांव खुर्द में सूने घर का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी कर ली गई। जिसमें 13 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के जेवरात शामिल है।

डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि पारागांव में रहने वाले देवांगन दंपति अपने मकान में ताला लगाकर राजनांदगांव गए थे। जहां से 18 अगस्त को लौटे तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात आरोपी ने मकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर घर में रखे नकद व जेवरात की चोरी कर ली थी। आरोपी की पतासाजी जारी है।

Exit mobile version