Site icon

राजनांदगांव : पांच से छह युवक ने चाचा-भतीजे पर किया चाकू से हमला…

orig_untitled-4_1626728574

राजनांदगांव, शहर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। लखोली इलाके में मामूली विवाद पर चाचा.भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना मंगलवार रात की है। लखोली के राजीव नगर में जन्माष्टमी पर प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकली थी।

जहां पीड़ित कृष्णा सोनकर और उनका भतीजा विनय सोनकर खड़े थे। तभी पांच से छह युवक मौके पर पहुंचे। जो जोर.जोर से गाली गलौज करने लगे। तभी कृष्णा सोनकर ने उन्हें गाली देने से मना किया। इस पर भड़के युवकों ने कृष्णा और विनय से जमकर मारपीट करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई है। इधर पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भावेश मंडलए आकाश साहूए सावन यादवए राहुल श्रीवासए राहुल वैष्णव व चिंटू रजक पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Exit mobile version