Site icon

CG : नवापाली एनीकट निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ रूपए से अधिक राशि स्वीकृत…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ के अंतर्गत केलो नदी नवापाली एनीकट के निर्माण कार्यों एवं सौंदर्यकरण हेतु 11 करोड़ 2 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र के खरीफ एवं 50 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों के लिए सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन के माध्यम से सिंचाई की जाएगी।

योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Exit mobile version