Site icon

22 August 2025 Rashifal: मां लक्ष्मी की बरसेगी खास कृपा, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और सफल

22 August 2025 Rashifal: मां लक्ष्मी की बरसेगी खास कृपा, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और सफल

22 August 2025 Rashifal: मां लक्ष्मी की बरसेगी खास कृपा, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और सफल शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के लिए सफलता, लाभ, नौकरी परिवर्तन के योग, नए आय स्रोत, आर्थिक लाभ , विवाह योग, कारोबार में विस्तार की संभावनाएं लेकर आ रहा है। आज का राशिफल जानिए , मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक,धनु, मकर , कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री विकासित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की घोषणा की थी, अब…

आज का मेष राशिफल

जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

आज का वृषभ राशिफल

समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार में विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरो को प्रवेश न करने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदमय रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से सम्बन्ध बनेंगे।

यह भी पढ़े: Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज सबसे बड़ी तीज का पर्व, पति…

आज का कर्क राशिफल

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बड़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करे।

आज का सिंह राशिफल

अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिवारिक लोगों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

आज का कन्या राशिफल

भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें । स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है ।

आज का तुला राशिफल

कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल

स्वास्थ में सुधार होगा। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आएंगे । व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।

आज का धनु राशिफल

अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे । विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

आज का मकर राशिफल

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

आज का कुंभ राशिफल

मित्रो के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीती से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

आज का मीन राशिफल

किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।

Exit mobile version