Site icon

CG : 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिले में होगा भव्य खेल आयोजन…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

एमसीबी । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ के खेल मैदान में शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को अपरान्ह 12 बजे से भव्य खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, खेल संगठन और आम नागरिक भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी और जिले में खेलों की नई ऊर्जा का संचार करेगी।

Exit mobile version