Site icon

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई नई व्यवस्था, TTE करेंगे टिकट जारी

2-641.jpg

रायपुर

रेलवे स्टेशन में अब आपको अनारक्षित टिकट (जनरल टिकट) लेने के लिए लंबी लाईनों में लगने की जरूरत नहीं है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में अब आपको टिकट काउंटर के स्टॉफ ही नहीं बल्कि टीटीई भी हाईटेक तरीके से टिकट देते हुए नजर आएंगे.

रायपुर रेलवे स्टेशन में DRM ने 5 टीटीई स्टॉफ को मोबाइल यूटीएस टिकटिंग के उपकरण दिए. इस उपकरण के माध्यम से टीटीई सीधे यात्रियों को टिकट दे सकेंगे. हालांकि ये टिकट यात्री टिकट काउंटर के पास ही ले सकेंगे, उन्हें ये सुविधा ट्रेन के अंदर या प्लेटफार्म में उपलब्ध नहीं होगी.

सीनियर डीसीएम (Sr.DCM) अवधेश त्रिवेदी का कहना है कि इस सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा और आने वाले समय में अनारक्षित केंद्र को आरक्षण केंद्र में मर्ज करने के निर्देश रेल मंत्रालय से मिले है.

उन्होंने बताया कि अनारक्षित टिकट केंद्र की जगह आने वाले दिनों में वहां यात्री सुविधाओं के लिए एटीवीएम मशीनें भी लगाई जाएगी, जहां से भी अनारक्षित टिकट ले सकेंगे.

Exit mobile version