Site icon

CG : प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक पद हेतु अंतिम चयन सूची जारी…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

गरियाबंद । जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित टेंगनाबासा एवं कसाबाय में प्रबंधक की नियुक्ति अंतर्गत प्रबंधक पद की भर्ती हेतु कौशल परीक्षा उपरांत अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत समिति टेंगनाबासा के लिए रोमन सिंह का चयन हुआ है। साथ ही प्रतीक्षा सूची में दो अभ्यर्थी मुकेश कुमार साहू एवं भीखम कुमार यादव शामिल है।

इसी प्रकार समिति कसाबाय के लिए मनोज कुमार का चयन हुआ है। प्रतीक्षा सूची में भारत कुमार नेताम एवं डुमान सिंह नेताम शामिल है। अंतिम चयन सूची जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कार्यालय गरियाबंद, संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कार्यालय, वन परिक्षेत्र कार्यालय में चस्पा कर जिला गरियाबंद के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट इन में अपलोड कर प्रदर्शित किया गया है।

Exit mobile version