Site icon

Samsung Galaxy S24 5G: सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 25,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा, देखिये लुक और फीचर्स

Samsung Galaxy S24 5G

Samsung Galaxy S24 5G: सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 25,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा, देखिये लुक और फीचर्स, Samsung Galaxy S24 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 25000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह फोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। AI फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 33% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें दमदार कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आईये जानते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी।

यह भी पढ़े: Free Calling and Data: इन राज्यों के यूजर्स को मिलेगा फ्री…

Opportunity to buy a house cheaply

सस्ते में घर लाने का मौका फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लिस्ट किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इसे फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खरीद पर 5% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग के इस फोन की खरीद पर 48,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Features of Samsung Galaxy S24

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स सैमसंग का यह फोन 6.2 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। सैमसंग का यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी आदि में भी यह खराब नहीं होता है।

यह भी पढ़े: Mahindra XUV 700 Facelift की हो रही टेस्टिंग, भारत में एसयूवी…

Samsung Galaxy S24 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24फीचर्स
डिस्प्ले6.2 इंच, FHD+, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरExynos 2400
स्टोरेज8GB RAM, 256GB
बैटरी4000mAh, 25W, 15W वायरलेस
कैमरा50MP + 12MP + 10MP, 12MP
OSAndroid 14, OneUI

Samsung Galaxy S24 NFC जैसे फीचर्स

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS, 10MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

Exit mobile version